logo

मछली पकड़ने गए थे दादा-पोती, सुरंग में हुई दोनों की मौत

DEATH10.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
चतरा जिले के मयूरहंड के अंजनवा जलाशय में मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत हो गई। मृतकों की पहचना 54 वर्षीय कल्लू भुइयां और 11 वर्षीय चंचला कुमारी के नाम से हुई हैं। दोनों महेशा गांव के निवासी थे। बुधवार सुबह दोनों जलाशय में मछली पकड़ने गए थे। जलाशय से नहर में पानी निकालने के लिए एक सुरंग बनाई गई है, जिसमें एक गेट भी लगा हुआ है। कल्लू और चंचला उसी सुरंग में घुस गए। लेकिन बाहर नहीं निकले। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों सुरंग में मछली पड़ने गए थे। काफी देर होने के बावजूद भी वे बाहर नहीं निकले। इसके बाद कल्लू द्वारा लाया गया जाल सुरंग से बाहर आया। इसे अनहोनी की आशंका हुई। लोग सुरंग में गए और दादा-पोती को बाहर निकाला। लेकिन तबतक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर लिया। इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जांच की जा रही है।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज चतरा न्यूज चतरा हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Chatra News Chatra Hindi News